अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

थाना इस्लामनगर: शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम सौरभ सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

थाना इस्लामनगर: शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम सौरभ सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

बदायूँ पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थाना इस्लामनगर क्षेत्र में शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम सौरभ को पुलिस ने 2 दिन के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 5 आरोपियों—खुशबू पुत्री ज्ञान सिंह निवासी रामनगर थाना छतारी बुलंदशहर, मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी भोपतपुर थाना अनूपशहर बुलंदशहर, दिनेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी सुखधाम कॉलोनी थाना सदर आगरा, बबली पत्नी सोनू निवासी दीवानजी ताजगंज आगरा व पूजा पत्नी मुकेश निवासी सुखधाम कॉलोनी थाना सदर आगरा—को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की रात इस्लामनगर के एक फार्म हाउस से बच्चे का अपहरण हुआ था, जिसे बेचने की साजिश रची गई थी। जांच के दौरान CCTV व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त डिजायर कार भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सफल खुलासे पर टीम को 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!