Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

बाबा के वेश में लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के आदेगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार में सवार कुछ संदिग्ध लोग लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जोबा नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और बाबा के वेश में घूमकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बरगी निवासी एक ठेकेदार को सुनसान सड़क पर रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरे ऑपरेशन में लखनादौन पुलिस की भी अहम भूमिका रही।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!