
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल सूची में सिवनी जिले से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवनी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले का स्थानांतरण करते हुए उन्हें इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान में झाबुआ कलेक्टर के रूप में पदस्थ श्रीमती नेहा मीना को अब सिवनी जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही अधिकारी अपने कार्यकाल में सक्रिय और प्रभावी कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं।
श्रीमती शीतला पटले → सचिव, म.प्र. लोक सेवा आयोग (इंदौर)
श्रीमती नेहा मीना → नई कलेक्टर,सिवनी
इस बदलाव के बाद सिवनी जिले में प्रशासनिक कार्यों में नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।








