Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ


छपारा। नगर के सांदीपनि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के साथ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को अंकसूचियां एवं पाठ्य सामग्री वितरित की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक ने विद्यार्थियों को नए सत्र में और अधिक मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्राचार्य एम.के. रहमतकर एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
नए सत्र के आगमन के साथ विद्यालय में नई उम्मीदों, नए सपनों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे विद्यार्थियों में सीखने और आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दिखाई दे रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!