छपारामध्यप्रदेशसिवनी

बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन

दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी विधानसभा अंतर्गत छपारा जनपद की ग्राम पंचायत देवगांव के ग्राम बरबसपुर में विकास कार्यों की कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां नवीन ग्रेवल रोड का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया।
मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा, पुष्पहार एवं भव्य स्वागत के साथ आत्मीय अभिनंदन किया। यह स्वागत क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के प्रति ग्रामीणों के विश्वास और उत्साह को दर्शाता है।

भूमिपूजन के पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाकर विकास को नई गति देगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!