

छपारा – रविवार शाम करीब 7:00 बजे ग्राम बीजादेवरी थाना छपारा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, राजेश उटी (40 वर्ष) अपने साथियों इंद्र कुमार और इंद्रा कुमारी के साथ भाजीपानी से बीजादेवरी की ओर आ रहे थे।

जैसे ही वे बीजादेवरी चौक स्थित मुर्गी फार्म के सामने पहुंचे, उनकी बाइक सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार राजकुमार सरवटे (30 वर्ष) से जोरदार भिड़ंत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि सभी चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत छपारा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।











