ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन

 

झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कु. रितिका अमलियार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में स्थान प्राप्त किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 2 अप्रैल से 5 अप्रैल के मध्य अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।

रितिका की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. जे. सी. सिन्हा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजू जैन, क्रीड़ा प्रभारी प्रो. जैमाल डामोर एवं डॉ. मारुत नायक सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, स्टाफ एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

महाविद्यालय परिवार को उम्मीद है कि रितिका आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था एवं जिले का नाम रोशन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!