Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश

सिवनी – महावीर जयंती अवकाश में संशोधन, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक एफ 3-1/2025/एफ-बार, दिनांक 29 मार्च 2026 के अनुपालन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिला सिवनी में पूर्व घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2026 में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को संपूर्ण जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!