छपारासिवनी

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

सिवनी जिले के छपारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चंडी में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। लंबे समय से पानी नहीं मिलने से परेशान लोगों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जल संकट की समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
महिलाओं ने खास तौर पर अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें रोजाना दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!