
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में राज्य सरकार द्वारा संचालित नव प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
*।
*इस दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौमहला की इंचार्ज उप प्रधानाचार्य नीलमणि शर्मा, पर्यवेक्षक लोकेंद्र सिंह,कविता मेहर, अध्यापक अंकित पोरवाल “रुद्राक्ष”, बलवीर , इम्तियाज अहमद,योगेश कटारा ने 27/03/26 को क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान स्वयं उप प्रधानाचार्य साथ में रह कर टीम ने अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल से बाहर रह रहे बच्चों की जानकारी एकत्रित की*।
*अध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई, निःशुल्क शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।*
*साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने के लिए प्रेरित किया*।
*विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सर्वे के आधार पर ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी*
*जिन्हें आगामी सत्र में विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। नव प्रवेशोत्सव अभियान से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है*।









