
रामनवमी त्योहार के अवसर पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु खंडवा शहर मे लगाया गया 600 का पुलिस बल

खंडवा, 27 मार्च 2026
जिला मुख्यालय खंडवा मे श्री रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, श्री आशीष कुशवाहा सेनानी होमगार्ड, थाना व चौकी प्रभारी सहित 600 का पुलिस बल लगाया गया है।
श्री रामनवमी त्योहार के अवसर पर हिन्दू समुदाय द्वारा शहर मे शोभा यात्रा जुलूस के रूप मे निकाला जा रहा है| त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था लगाई गई है| साथ ही नाकाबंदी, पेट्रोलिंग हेतु मोबाईल पार्टी, मोटरसायकल पार्टी, फिक्स पिकेट्स, हाईराइज बिल्डिंग, प्रमुख संवेदनशील चौराहों जैसे–कहारवाडी चौक, जलेबी चौक, शिवाजी चौक एवं बड़ाबम चौक पर कॉम्पेक्ट प्लाटून की व्यवस्था की गई है| यातायात पॉइंट की दृष्टि से शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का बल लगाया गया है|
त्योहार के दौरान सीसीटीव्ही, ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा एवं व्योम वाहन के माध्यम से शहर के शरारती तत्वों पर सतत नजर रखी जायेगी|
सभी आमजनों से खंडवा पुलिस द्वारा श्री रामनवमी त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई है|










