ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

झाबुआ जिला प्रशासन ने की नगरिकों से अपील शांत रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें—ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ प्रभारी कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है।

 

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें, आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें तथा पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने से बचें।

 

प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!