ताज़ा ख़बरें

महावीर जयंती के उपलक्ष में जय जिनेंद्र महिला मंडल की शानदार भजनों की हुई प्रस्तुति।

आज नवकार नगर जैन मंदिर में नवीनता एवं विविधता के साथ भव्य सांस्कृतिक आयोजन की होगी प्रस्तुति।

महावीर जयंती के उपलक्ष में जय जिनेंद्र महिला मंडल की शानदार भजनों की हुई
प्रस्तुति।

आज नवकार नगर जैन मंदिर में नवीनता एवं विविधता के साथ भव्य सांस्कृतिक आयोजन की होगी प्रस्तुति।

खंडवा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती से 30 मार्च भगवान महावीर जयंती तक खंडवा नगर में सभी जैन मंदिरों में उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या भगवान का पालन जुलाना विनती का बुलावा अलग-अलग परिवार एवं अलग-अलग मंडलों द्वारा प्रतिदिन आयोजित हो रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि  कई वर्षों से दिगंबर एवं श्वेताम्बर समाज द्वारा सामूहिक रूप से भगवान महावीर जयंती का पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है नगर में मंदिरों में चल रहे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति नृत्य कर रही है। मंगलवार को सराफा स्थित और पोरवाड धर्मशाला में जय जिनेंद्र महिला मंडल द्वारा भजन संध्या एवं भगवान महावीर का पालन झूलने का शानदार कार्यक्रम आयोजित हुआ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भजनों का आनंद लेकर भक्ति की। इस अवसर पर जय जिनेंद्र महिला मंडल की अध्यक्ष पायल जैन, सचिव निशा पंचोलिया, कोषाध्यक्ष पिंकी जैन एवं सदस्य विनीता, साधना, सीमा, योगिता, अनामिका, कामिनी, रचना, प्रिया जैन का सहयोग रहा। नवकार नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष पंकज छाबडा सुनील जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर्व एवं खंडवा में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में मुनिसुव्रतनाथ जिन मंदिर, नवकार नगर में कुछ नवीनता एवं विविधता के साथ भव्य सांस्कृतिक आयोजन 25 मार्च, बुधवार शाम 7:30 बजे देशना मंडप मैं आयोजित होगा जिसमें आकर्षक एवं भक्तिरस से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम साधर्मी बंधुओं के सहयोग से प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज राय उपमहानिरीक्षक डी.आई.जी खंडवा रहेंगे। आयोजित कार्यक्रम में पंचकल्याणक महोत्सव में बने पात्रों का स्वागत व सम्मान भी श्री राय साहब एवं समाज के पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। नवकार नगर ट्रस्ट ने सभी से सपरिवार सविनय अनुरोध है किया हें की इस सुंदर एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण आयोजन में पधारकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं एवं अपनी गरिमामयी उपस्थिति से हम सभी का उत्साहवर्धन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!