ताज़ा ख़बरें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

खास खबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन।

खंडवा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की अनुमति एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा की सहमति से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की कार्यकारणी का गठन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वरिष्टों की अनुमति से मंडल के अध्यक्ष रोहित मिश्रा द्वारा मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार पांडे, मंगल लाड,अमन जयसवाल, विशाल छाबडा, यज्ञेश खेडे, योगेश जोशी, को नियुक्त किया गया है वही शशांक गुप्ता, संतोष सारवान को मंडल महामंत्री एवं अंकित श्रीवास्तव, मीना गिरी, अर्चना बोरासी, ममता मोहे, पिंकी दीक्षित, मीनल मेहता को मंडल मंत्री नियुक्ति किया गया। वही कार्यालय मंत्री के रूप में मनोज बाथप एवं सह कार्यालय मंत्री दीपांशु रणवीर को नियुक्ति किया गया है, मुकेश पवार को मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी मोनिका विश्वकर्मा को नियुक्त किया है। साथ ही अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों में भी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है। भाजपा संगठन के पदाधिकारी ने नई टीम को बधाई दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!