भाजपा संगठन की अटल बिहारी वाजपेई मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन।
शेखर वर्मा, सोनू यादव बने महामंत्री।
खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में अटल बिहारी वाजपेई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुमति एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला प्रभारी अंबाराम कराडान की सहमति से पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि वरिष्ठ जनों की सहमति से अटल बिहारी वाजपेई मंडल की अध्यक्ष स्नेहा पाराशर ने मंडल कार्य कारणी की घोषणा की जिसमें छै उपाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, नीतीश बजाज, सरबजीत राजपाल, संदेश गुप्ता, अंजना निकालजे, अजय वर्मा नियुक्त किए गए, वहीं दो महामंत्री मैं शेखर वर्मा, सोनू निलेश यादव शामिल है। मंडल मंत्री के पद पर मंगल गौड़, पंडित नवीन शर्मा, संजय परदेसी सविता विडारे, रविंद्र सलूजा, मनजीत छाबड़ा नियुक्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश पामनानी, सह कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, एवं कार्यालय मंत्री अनुराग दुबे, सह कार्यलय मंत्री नीरज कुशवाहा को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी विनीत जैन, एवं सह मीडिया प्रभारी नवीन वर्मा को मनाया गया। पार्टी संगठन ने नई टीम को शुभकामना प्रेषित की।









