राजस्थान

माहे रमज़ान के मौके पर 5 व 8 साल के मासूम उमेर अली,अजलान अली पिता सलमान अली ने रखा अपने जीवन का पहला रोजा l

चौमहला/ झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

 

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे मे मुस्लिम समाज के पवित्र माह रमजान के अवसर पर अल्लाह व उसके रसूल की रजा के लिए नन्हे बालकों अजलान अली व उमेर अली ने रखा रोजा

रमज़ान में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ-साथ मासूम बच्चे भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ रोजा रख रहे हैं। इसी कड़ी में चौमहला कस्बे के 5 साल के मासूम बालक अजलान व 8 साल के उमेर अली पिता सलमान अली ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा।तपती धूप की परवाह किए बिना नन्हे उमेर अली व अजलान अली ने अल्लाह और उसके रसूल की रजा हासिल करने के लिए पूरे सब्र और हिम्मत के साथ भूख-प्यास बर्दाश्त की। पिता सलमान अली ने बताया की उमेर अली व अजलान अली इस दिन को लेकर काफी उत्साहित थे और उन्होंने पूरे दिन इबादत में समय बिताया।शाम को इफ्तार के दौरान घर में खुशी का माहौल रहा। परिजनों और रिश्तेदारों ने उमेर अली व अजलान अली को दुआओं और दिली मुबारकबाद से नवाजा। अजलान व उमेर ने अल्लाह की रजा के लिए रोजा रखा इस मौके पर सभी ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ भी मांगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!