ताज़ा ख़बरें

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त की।

खास खबर

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिल शोक संवेदना व्यक्त की।

महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्षद गणों ने भी बोहरडा पहुंच कर दी श्रद्धांजलि।

खंडवा। विगत दिनों एक दुखद घटना घटित हुई, इसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई का दुखद निधन हो गया। बुरहानपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि घटना के समय सांसद श्री पाटिल दिल्ली में वे तत्काल में बुरहानपुर पहुंचे। शनिवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल (बाडू भैया) के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बोहरडा (बुरहानपुर) स्थित उनके निवास पहुंचकर परिजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री विजय शाह ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह के साथ ही शनिवार को खंडवा महापौर अमृता अमर यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, निगम परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एम आई सी के सदस्यो एवं पाषर्दगणो ने भी ग्राम बोरहडा बुरहानपुर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!