ताज़ा ख़बरें

खंडवा के इमलीपुरा क्षेत्र में नकली घी फैक्ट्री पर छापा, पशु चर्बी से बनाया जा रहा था घी; भारी मात्रा में जप्त

खास खबर

खंडवा के इमलीपुरा क्षेत्र में नकली घी फैक्ट्री पर छापा, पशु चर्बी से बनाया जा रहा था घी; भारी मात्रा में जप्त

#खंडवा शहर के इमलीपुरा क्षेत्र स्थित बेगम पार्क के सामने एक गली में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नकली घी बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां पशुओं की चर्बी से घी तैयार किया जा रहा था, जिसे बाजार में खपाने की तैयारी थी।
कार्रवाई के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में चर्बी से बना घी जप्त किया गया है। टीम ने फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, तैयार घी और उपकरणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन को आशंका है कि यह घी लंबे समय से बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, निगम उपायुक्त एसआर सितोले , मोघट थाना टीआई धीरेश धारवाल सहित प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं। कार्रवाई अभी जारी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग भी जांच करेगा और सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!