
थाना छैगांवमाखन को गोवंश तस्करो को पकडने मे मिली सफलता
गोवंश तस्करों के कब्जे से कुल 06 नग बैल सहित 02 वाहन जप्त
खंडवा, 24 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा अवैध गोवंश ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेन्द्र तारणेकर एवं डीएसपी मुख्यालय खण्डवा श्री अनिल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छैगाँवमाखन प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार के नेतृत्व मे थाना स्टाफ को दिनाँक 23.04.2026 को विश्वसनीय सूत्रो से सूचना मिली कि एक अशोक लिलेंड वाहन क्र. MP12 ZC 5698 एवं पिकअप वाहन MP12 GZ 6433 में कुल 06 बैल ठूंस ठूंस कर क्रूरतापूर्वक भरकर जामली खापरी तरफ से ग्राम मलगांव आ रहे हैं , इस सूचना पर विश्वास करते हुए थाना छैगांवमाखन पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष मौके पर जाकर कार्यवाही की गई। आरोपी लोकेश पिता रमेश जाति बलाही उम्र 35 साल निवासी ग्राम मलगांव थाना छैगांवमाखन के कब्जे से एक अशोक लिलेंड वाहन क्र. MP12 ZC 5698 सहित 03 नग बैल कीमती 1,20,000/-रूपये का जप्त किया गया तथा आरोपी गणेश पिता भगवान पटेल जाति कुन्वी उम्र 23 साल निवासी ग्राम भोजाखेडी थाना छैगांवमाखन के कब्जे से पिकअप वाहन क्र. MP12 GZ 6433 सहित 03 नग बैल कीमती 1,40,000/- रुपये का जप्त किया गया तथा थाना छैगांवमाखन में क्रमशः अपराध क्रमांक 112/2026 धारा 11 (1) (घ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 11 (1) (घ)पशु क्रूरता अधिनियम का अपराध कायम कर आरोपीगण लोकेश पिता रमेश जाति बलाही उम्र 35 साल निवासी ग्राम मलगांव थाना छैगांवमाखन एवं गणेश पिता भगवान पटेल जाति कुन्वी उम्र 23 साल निवासी ग्राम भोजाखेडी थाना छैगांवमाखन के विरुध्द प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई है।








