ताज़ा ख़बरें

निमाड़ पावागिरी ऊन सिद्ध क्षेत्र पर आध्यात्मिक रंगों की होली और 20 वा वार्षिक मेला 6,7,8 मार्च को।

खास खबर

निमाड़ पावागिरी ऊन सिद्ध क्षेत्र पर आध्यात्मिक रंगों की होली और 20 वा वार्षिक मेला 6,7,8 मार्च को।

निमाड़ मालवा का प्रथम नवीन सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमई भगवान की प्रतिमाये 8 मार्च को होंगी विराजित।

आचार्य विप्रणत सागर जी एवं आचार्य कुमुद नंदी जी ससंघ का मंगलवार को हुआ मंगल प्रवेश।

खंडवा। निमाड़ के प्रसिद्ध सिद्ध भूमि सिद्ध क्षेत्र पावागिरी जी ऊन में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 20 वा वार्षिक मेला और आध्यात्मिक रंगों की होली मेले का आयोजन 6,7,और ,8 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया है , समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस वार्षिक मेले को 20 वर्ष हो गए जो समस्त निमाड़ मालवा के निवासियों का महत्व पूर्ण उत्सव है, इस वर्ष वार्षिक मेले की विशेषता यह रहेगी है कि पूरे निमाड़ मालवा के किसी तीर्थ पर प्रथम सहस्रकूट जिनालय में 1008 रत्नमई प्रतिमाये 8 मार्च को विराजित होंगी, इस बार मेले में 2 आचार्य आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज , आचार्य श्री कुमुद नंदी जी ससंघ एवं अरिहंत कीर्ति भट्ठारक पट्टाचार्य महा स्वामी जी का सानिध्य प्राप्त हो रहा है , त्यागी व्रती बा, ब्र, डॉ उषा दीदी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आचार्य का भव्य मंगल आगमन सुबह पावागिरी ऊन में हुआ अचार्य संघ की मंगल अगवानी बैंड बाजे के साथ की गई । 6 मार्च को प्रातः ध्वजारोहण देवेंद्र शाह परिवार इंदौर भोपाल एवं अविनाश जैन परिवार खंडवा द्वारा किया जाएगा। 6 मार्च को वैदि शुद्धि, संस्कार विधि, इंद्र प्रतिष्ठा के बाद नव देवता विधान पूजन भक्ति भाव से संपन्न होगा । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 7 मार्च को भी अचार्य संघ की दिव्य देशना , वास्तु शांति विधान, विश्व शांति महायज्ञ आदि आयोजन होंगे। पूरे देश भर से जिन जिन श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिमा विराजित करने की स्वीकृति प्रदान की है वे सपरिवार पधार कर 8 मार्च को भगवान विराजमान करेंगे, आशीष जैन ने बताया कि 8 तारीख को प्रातः तलहटी में भगवान महावीर स्वर्ण जिनालय में भगवान के अभिषेक,शांतिधारा,नित्य नियम की पूजन ,मंडल जी का विसर्जन और विश्व शांति के लिए हवन होगा साथ ही आचार्य संघ की आहार चर्या संपन्न होगी ,दोपहर को आचार्य श्री के प्रवचन ,सम्मान समारोह और तलहटी से भगवान शांति नाथ,कुंथुनाथ,अरहनाथ पहाड़ी पर शोभा यात्रा के रूप में जा कर अभिषेक और शांतिधारा की जाएगी , मुख्य विधान एवं 7 मार्च के वात्सल्य भोग के पुण्यार्जक श्रीमती राजकुमारी गुलाबराव मंडलोई परिवार महेश्वर, एवं दीप प्रज्वलन श्रीमती सुधा महेंद्र जैन सनावद द्वारा किया जाएगा । स्वल्पाहार के पुण्यार्जक सपना प्रकाश चंद जी इंदौर एवं प्रमिला रमेश चंद्र जैन लोनारा है सारे कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारी पंडित धर्म चंद्र जी शास्त्री,अष्टापद दिल्ली ,अक्षय भैया, और इंदौर नगर पुरोहित पंडित नितिन झांझरी का मार्गदर्शन और निर्देशन में संपन्न होगा, कमेटी ने सभी साधर्मियों श्रावकों से इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना कर धर्म लाभ लेने की अपील की है ।

कवि सम्मेलन एवं नृत्य नाटिका होगी

सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 6 मार्च को सायं मयूर जैन एवं पार्टी दिल्ली द्वारा सुंदर नृत्य नाटिका एवं 7 मार्च को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा
कवि सम्मेलन में सहनाज हिंदुस्तानी जयपुर, मुकेश मनमौजी छपरा, अशोक नागर शाजापुर, संगीता सरल भोपाल, धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल,कवि जैन विद्रोही ललितपुर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!