जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने पंधाना क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया
—
खण्डवा//
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी.गौडा ने बुधवार को पंधाना ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत घाटीखास एवं घाटाखेड़ी का दौरा कर मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में बनाये जा रहे कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने निर्देश दिए कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन किया जाए। डॉ गौड़ा ने ग्राम पंचायत घाटीखास में पंचायत भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे रेम्प की ढलान को सुगम बनाने के निर्देश भी दिए ।







