
“एक जिला एक उत्पाद” स्टार्टअप कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला संपन्न

—
खण्डवा//बुधवार को जिला पंचायत के सभागृह में #एक_जिला_एक_उत्पाद स्टार्टअप कार्यक्रम के संबंध में रूपरेखा तैयार करने हेतु अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा की अध्यक्षता में कार्यशाला संपन्न हुई। इस अवसर पर रीजनल ट्रेड एडवाईजर श्री महेन्द्र चौहान एम.पी.आई. डी.सी. भोपाल, तृप्ती सिंह, कंसलटेन्ट, पीएमएफएमई, श्री जितेन्द्र खैरनार डी.डी.एम. नाबार्ड, खण्डवा, डॉ. मनोज कुरील, उद्यानिकी वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय खण्डवा, श्री अजय चौहान, उप संचालक उद्यान, खण्डवा, श्री आनंद कुमार शर्मा, आजीविका मिशन खण्डवा, श्री अजीतेश आर्या जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, खण्डवा सहित जिले के 12 एफपीओ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित हुए ।
कार्यक्रम में श्री संतोष बागचे, नासिक के एक्सपोर्टर खिमानंद, उद्यमी एवं एक्सपोर्टर मुंबई श्री जलश वर्चुअली शामिल हुए और उन्होंने एक्सपोर्ट क्वालिटी का प्याज उत्पादन, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग साथ ही प्याज की प्रोसेसिंग में रखी जाने वाली सावधानिया, कौन-कौन से देश में एक्सपोर्ट की जा सकती है आदि के संबंध में उपस्थित कृषको को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों को चिन्हित एफपीओ. द्वारा उत्पादित की जाने वाली प्याज की मात्रा, किस्म और रकबा संबंधी जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए। तृप्ती सिंह के द्वारा प्रोसेसिंग के वीडीयो के माध्यम से कृषको को प्याज की प्रोसेसिंग हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में कृषकों ने भी प्याज उत्पादन, मार्केटिंग, ग्रेडिंग प्रोसेसिंग के संबंध में अपने विचार साझा किये।







