
पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खंडवा द्वारा हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर होंगे भव्य आयोजन

19 मार्च को विशाल भजन संध्या, भारत माता कैलेंडर का विमोचन
खण्डवा। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति खण्डवा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के दिवस सनातन संस्कृति के अनुरूप विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए समिति के सदस्य सुनील जैन एवं नारायण बाहेती ने बताया कि नववर्ष गुड़ी पड़वा पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी बैठक स्थानीय गणेश गौशाला में आशीष चटकेले, रामचन्द्र मौर्य एवं मदन भाऊ के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में आशीष चटकेले ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पिछले 20 वर्षों से भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष में भी भव्य आयोजन होंगे।
समिति द्वारा चैत्र शुक्ल एकम तिथि विक्रम संवत 2083 तदनुसार 19 मार्च गुरुवार को शाम 7.30 बजे से पुरानी अनाज मंडी प्रांगण खण्डवा में प्रख्यात भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी, वृंदावन द्वारा विशाल भजन संध्या में अपनी मधुर एवं संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त गुड़ी पड़वा के दिन प्रातः ठीक 6 बजे सामूहिक अर्घ्य एवं आराधना का कार्यक्रम आयोजित होगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि सनातन संस्कृति पर आधारित चित्रकला, रंगोली, निबंध एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्व में किया जाएगा तथा विजेताओं को भजन संध्या के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर भारत माता एवं “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के संदेश तथा आयोजन के आमंत्रण युक्त आकर्षक कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
बैठक में नारायण बाहेती, अतुल अत्रिवाल,सुनील जैन, पंकज शाह, अजय लाड़, डॉ. राधेश्याम पटेल, कमल नागपाल, नागेश वालेंजकर, रितेश चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, मंगलेश तोमर,मंगलेश शर्मा सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। समिति ने सुझाव अनुसार अन्य आयोजन के समावेश की सहमति दी। इस अवसर पर राकेश बंसल, संतीश जैन, हरदीप सिंग छाबड़ा, पंडित जितेंद्र उपाध्याय, मुकेश चोरसिया, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कैलाश पटेल, मनोज यादव, अमित पालीवाल, ओम प्रकाश दशोरे, संतोष ज्ञानी, रत्नेश राजवैद्य, दीपक भुरू यादव, मोहित निगम, आनंद अग्रवाल ,खुशदीप सिंह होरा, अनुज खंडेलवाल, विकास मित्तल, आनंद अग्रवाल, पराग अग्रवाल, सौरभ राठौर, अभिषेक अग्रवाल व सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।
समिति ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हिन्दू नववर्ष के इस उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल बाहेती ने किया व संजय दुबे ने सभी का आभार माना।










