
* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर कमलों द्वारा अमृत 2.0 अंतर्गत सीवरेज परियोजना का भव्य भूमिपूजन संपन्न*
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित महत्वपूर्ण सीवरेज परियोजना का विधिवत भूमिपूजन आज पंधाना विधानसभा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संपन्न हुआ।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।
अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत लगभग ₹252 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली इस सीवरेज परियोजना के माध्यम से संपूर्ण शहरी क्षेत्र में लगभग 276 किलोमीटर लंबा सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने पर शहर में अपशिष्ट जल प्रबंधन सुदृढ़ होगा, जिससे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ माननीय डॉ. कुंवर विजय शाह जी, मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, माननीय श्री तुलसी सिलावट जी, मंत्री जल संसाधन विभाग, माननीय श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद खंडवा, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे (खंडवा), विधायक श्रीमती छाया मोरे (पंधाना), विधायक श्री नारायण पटेल (मांधाता), जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, नगर पालिक निगम खंडवा अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामय उपस्थिति रही।










