ताज़ा ख़बरें

महाशिवरात्रि पर प्रशासन सख्त, उप जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर

महाशिवरात्रि पर प्रशासन सख्त, उप जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

 

नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर

 

जरवल (बहराइच)

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने स्थित श्री बाबा खाकी दास मन्दिर व बालेश्वर शिव मंदिर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगे और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए

प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अस्थायी लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा गया। ऐसे में अंधेरा या अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी

प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति के बीच समन्वय आधारित कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड, चौकी प्रभारी सहित शिव बारात के आयोजक व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!