ताज़ा ख़बरें

पीडित के खाते से कटी शतप्रतिशत धनराशि ₹ 40,240/- साइबर  सैल थाना शाहबाद द्वारा पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायी गयी ।

धनराशि 40,240/- रुपये पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी ।

आवेदक योगेन्द्र सिंह निवासी  ग्राम ढकिया थाना शाहबाद, रामपुर ने साइबर पॉर्टल पर खाते से धनराशि 40,240 /- रुपये कट जाने के संबंध में शिकायत दर्ज की थी ।
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर (नोडल ऑफिसर साईबर अपराध) के कुशल पर्यवेक्षण में तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए उक्त प्रकरण में साइबर सैल थाना शाहबाद द्वारा पीडित के खाते से कटी शतप्रतिशत धनराशि 40,240/- रुपये पीडित के बैंक खाते में वापस करायी गयी ।
आवेदक को यह भी बताया गया कि *प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर* अपनी शिकायत दर्ज करायें ।
 उक्त बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए आवेदक एवं उसके परिजनों द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही साइबर सैल की इस कार्यवाही से जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है ।
*वापस करायी गयी धनराशि*
40,240/- रूपये
*बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-*
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार
प्रभारी साइबर सैल जयप्रकाश सिंह
उ0नि0 अतिशय जैन
क0ऑ0 शैलेन्द्र कुमार

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!