ताज़ा ख़बरें

*जोन क्रमांक 4 में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता एवं पॉलीथिन पर कार्रवाई*

खास खबर

*जोन क्रमांक 4 में डोर-टू-डोर स्वच्छता जागरूकता एवं पॉलीथिन पर कार्रवाई*
खण्डवा // नगर निगम खंडवा के जोन क्रमांक 4 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 में आईईसी टीम द्वारा डोर-टू-डोर वाहन के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान वार्डवासियों को घर पर ही कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी गई, जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा, हाइजेनिक कचरा एवं अन्य कचरे को अलग-अलग कर डोर-टू-डोर वाहन में ही देने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखें। यह जानकारी सहायक आयुक्त द्वारा प्रत्यक्ष रूप से रहवासियों को दी गई।

दोपहर पश्चात जोन क्रमांक 4 के व्यावसायिक क्षेत्र में गंदगी एवं अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 120 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलीथिन का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान अमानक पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 2400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा लगभग 200 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!