ताज़ा ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत दृश्यमान स्वच्छता पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन

खास खबर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत दृश्यमान स्वच्छता पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत आज नगर निगम खंडवा द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय दृश्यमान स्वच्छता (Visible Cleanliness) रहा, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों, अंकों के वितरण तथा शहर की रैंकिंग में सुधार हेतु किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में सहायक आयुक्त श्रीमती प्रिया मेढा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जाकिर अहमद, जोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली, श्री मनीष पंजाबी, श्री अजय पटेल, श्री धीरज दवे एवं श्री सखाराम भट्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सामूहिक मंथन किया गया।

सहायक आयुक्त श्रीमती प्रिया मेढा ने अपने संबोधन में शहर के प्रमुख डिवाइडरों की नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित मूर्तियों की स्वच्छता तथा बस स्टैंड परिसर में विशेष स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी जोन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में दृश्यमान स्वच्छता पर विशेष फोकस रखते हुए सतत निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर के०पी०एम०जी० पी०आई०यू० से श्री निखिल वर्मा द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के दिशा-निर्देशों, आकलन प्रक्रिया एवं बेहतर अंक प्राप्त करने हेतु अपनाई जाने वाली रणनीतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, प्रभावी कचरा प्रबंधन, ट्विन बिन व्यवस्था के सुदृढ़ क्रियान्वयन तथा शहरी सौंदर्यीकरण से शहर की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!