ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा अधिवेशन में शहर के पत्रकारों को क्या सम्मानित

बड़ौदआगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा अधिवेशन में शहर के पत्रकारों को क्या सम्मानित,
बड़ोद 27 वर्षों से सम्मेलन आयोजित करने वाले प्रदेश सचिव दिनेश जांगलवा का किया सम्मान
आलोट- राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की एक दिवसीय कार्यशाला एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्वर्णकार समाज धर्मशाला आलोट में आयोजित किया गया ।
कार्यशाला में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पत्रकार की भूमिका, पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों के बीच समाज को सत्य से रूबरू कराना एवं समाज के दबे कुछ ले लोगों की बात शासन व सत्ता तक पहुंचने में पत्रकार की भूमिका आदि विषयों पर उपस्थित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने कहा कि पत्रकार सच्चाई लिखने की ताकत रखता है और जो सच्चाई लिखता है उसे कोई डगमगा नहीं सकता, प्रिंट मीडिया के बारे में बोलते हुए गहलोत ने कहा कि प्रिंट मीडिया आज से नहीं है प्रिंट मीडिया का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है साथ ही वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हमें देश एवं विदेश की जानकारियां सुलभ तरीके से दे रहा है राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
कार्यशाला को राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक के यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के लिए पत्रकारिता करना किसी चुनौती से काम कार्य नहीं है लेकिन फिर भी सत्य दिखाना पत्रकार का कार्य है उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी प्रदेश सरकार से की है।
इस मौके पर शहर के पत्रकार साबिर शेख मेघराज मोदी पिंटू बैरागी को सम्मानित किया गया

स्वागत भाषण प्रदेश सचिव दिनेश जांगलवा ने दिया।
आलोट नगर में लगातार 27 वर्षों से राष्टीय पत्रकार मोर्चा के बेनर तले सफल पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करने वाले राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश जांगलवा का छत्तीसगढ़ राजस्थान मध्यप्रदेश राज्य ईकाई शाल श्रीफल एवं प्रसंसी पत्र देकर सम्मान किया गया
पत्रकार सम्मेलन में राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने भाग लिया
आलोट प्रेस क्लब सचिव निलेश जांगलवा रापमो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो डीके शर्मा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी प्रदेश सह सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव पूनम शर्मा
भरत सोनी‌ रायपुर, रामसिंह नायक रायपुर कुणाल गुप्ता जांजगीर छत्तीसगढ़, महावीर सिंह तोमर गुना राधेश्याम काला ने भी संबोधित किया।
विशिष्ट अतिथि संरक्षक ओपेंद्र सिंह यादव , नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन पूर्व पार्षद प्रेमचंद गुप्ता उपस्थित रहे
संचालन किशोर सोनी द्वारा किया गया
आभार पत्रकार कपिल जांगलवा व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!