ताज़ा ख़बरें

*शिक्षा के साथ संवेदना: प्रवीण शर्मा को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का काउंसलर नियुक्त*

खास खबर

*शिक्षा के साथ संवेदना: प्रवीण शर्मा को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का काउंसलर नियुक्त*

खंडवा//प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खण्डवा ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को सशक्त बनाने के लिए एक प्रेरणादायक पहल की है। उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य परियोजना संचालनालय के निर्देशों के अनुसार समाजसेवी, शिक्षाविद एवं प्रखर वक्ता श्री प्रवीण शर्मा को महाविद्यालय का काउंसलर नियुक्त किया गया है।
प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय शिक्षा नीति और NTF के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है। काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और जीवन कौशल से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ शैक्षणिक और व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना कर सकें।
इस निर्णय पर जिले के प्रबुद्ध, साहित्य और सामाजिक वर्ग में हर्ष व्याप्त है। सभी ने श्री प्रवीण शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनकी प्रखर वाणी और संवेदनशील दृष्टि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में प्रेरणास्रोत साबित होगी।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल यह संदेश देती है कि शिक्षा अब केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को समान महत्व दिया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!