ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
30 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 14 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 13.01.2026 को कुल 16 गिरफ़्तारी, 09 स्थाई, 49 जमानती वारंट 96 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 13.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना पदमनगर के आरोपी जितेन्द्र मिसोदे पिता जीवन मिसोदे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कोरगला की कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब करीबन 9 लीटर कीमती 720/-रुपये की जप्त की गई। थाना कोतवाली के आरोपी जुनैद पिता मजिद मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी फकीर मोहल्ला खंडवा को सार्वजनिक स्थान पर बैठकर शराब पीते हुये पकडा जिसके कब्जे से एक देशी प्लेन शराब का आधा क्वार्टर भरा हुआ, एक लीटर वाली पानी की बाटल आधी भरी, एक पेकेट चिप्स का खुला हुआ, एक प्लास्टिक का डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया।उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1), 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 86 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 41400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 13.01.2026 को 30 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 27 प्रकरणों मे 32 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 30 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!