ताज़ा ख़बरें

खेलो एमपी यूथ गेम्स एंजेल्स प्लेनेट स्कूल खंडवा में जिला तैराकी प्रतियोगिता के साथ नए स्विमिंग पूल का शुभारंभ।

खास खबर

खेलो एमपी यूथ गेम्स एंजेल्स प्लेनेट स्कूल खंडवा में जिला तैराकी प्रतियोगिता के साथ नए स्विमिंग पूल का शुभारंभ।

खेलो एमपी खेलो जिला तैराकी यूथ गेम्स प्रतियोगिता 18 जनवरी 2026 को

स्कूल में मैं बने नए स्विमिंग पूल का होगा उद्घाटन।

खंडवा। खेलो एमपी यूथ गेम्स के अंतर्गत होने वाली जिला तैराकी प्रतियोगिता, खेल विभाग, तथा एंजेल प्लेनेट स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जो तैराक इस चयन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान पर आएंगे वह खिलाड़ी 27 से 31 जनवरी तक इंदौर में संपन्न होने वाले राज्य तैराकी यूथ गेम्स में सम्मिलित होंगे, जिला तैराकी संघ सचिव पंडित राकेश जोशी ने बताया की इस प्रतियोगिता हेतु 13 वर्ष से 17 वर्ष के बालक बालिका ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए भारतीय तैराकी संघ तथा खेलो एमपी खेलो की साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है l सुनील जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता एंजेल प्लेनेट स्कूल के नए स्विमिंग पूल पर आयोजित की जाएगी आयोजन मैं जिला तैराकी संघ की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मालवीय तथा मुख्य अतिथि समाजसेवी रितेश गोयल, खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी रूप सिंह कलेश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवक कल्याण तथा जिला तैराकी संघ से संपर्क किया जा सकता है यह प्रतियोगिता एंजेल प्लेनेट स्कूल के विशेष सहयोग से स्कूल में ही आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता हेतु इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दिनांक 15 जनवरी शाम 5:00 बजे तक दे सकते हैंl

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!