
खण्डवा//
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर भैया बहिनो के द्वारा मन्त्रो के साथ सूर्यनमस्कार लगाये गये साथ ही श्री दिलीप जी सपकाले ने श्री विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी विशेषताएँ बताई साथ ही संस्था प्राचार्या श्रीमती शोभा तोमर दीदी ने उनसे जुड़े हुए प्रसंग भैया बहिनो के बीच साझा किये।इस अवसर पर प्राचार्य,प्रधानाचार्य व आचार्य परिवार उपस्थित थे।










