
इनर व्हील जिला 304 की 41वीं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस सिनर्जी अभिनेता अभिषेक बच्चन की उपस्थिति में संपन्न।
आयोजीत कॉन्फ्रेंस में 2026 -27 के लिए खंडवा की आरती जैन डिस्टिक्ट चेयरमेन हुई नियुक्त।
खंडवा। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 द्वारा 41 वाँ डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस ‘सिनर्जी ‘ का आयोजन 11 जनवरी को होटल सयाजी भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से डिस्ट्रिक्ट 304 के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का दायित्व प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन जी ने निभाया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन श्रीमती विभा सिंह द्वारा किया गया सम्मेलन संयोजक रीता वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, इस अवसर पर रोटरी गवर्नर सुशील मल्होत्रा ने अपने संबोधन में इनर व्हील क्लब 304 की सामाजिक कार्यों की सराहना की मुख्य अतिथि अभिषेक बच्चन अपने संबोधन में कहा इनर व्हील द्वारा किए जा रहे प्रोजेक्ट समाज में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन ला रहे हैं उन्होंने विशेष रूप से युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण,बाल अधिकार, महिलाओं एवं बालिकाओं की देखभाल, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा, सामुदायिक स्वास्थ्य, जल एवं स्वच्छता,तथा नशा मुक्ति जैसे जागरूकता वाले क्षेत्रों में किए गए कार्यों की प्रशंसा की, सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 304 में वर्तमान उपाध्यक्ष श्रीमती आरती जैन को सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन के लिए चुना गया, श्रीमती जैन ने कहा इस दायित्व को स्वीकार करना मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं है अपितु सेवा का, संकल्प का, जिम्मेदारी का वचन और नेतृत्व का एक शुभ अवसर है, महिला सशक्तिकरण बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जैसे विषयों पर अर्थपूर्ण और प्रभावशाली प्रोजेक्ट करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब खंडवा से पूर्व अध्यक्ष सुषमा पालीवाल क्लब सचिव प्रीत खंडपूरे, अंजना शुक्ला, इनरव्हील क्लब स्पार्कल से क्लब अध्यक्ष दीपमाला पांडे, पूर्व अध्यक्ष रविंदर सलूजा, सोनिया उपाध्याय, मीरा व्यास कार्यक्रम में उपस्थिति रही पूर्व पीडीसी शकुंतला जी राठौड एवं बिना शाह, श्रीमती सरोज जैन,स्नेहा पटेल,श्वेता गोयल, मंजू जी जैन सीमा शाह पिंकी राठौर समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, सचिव सुनील जैन सहित सभी ने आरती जैन को डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन 2026-27 बनने के लिए शुभकामनाएं दी l










