
सांसद खेल महोत्सव में 600 से अधिक खिलाड़ी को दिए पुरस्कार,

पूरे लोकसभा क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ खिलाड़ियों ने भाग लिया, आगे भी होंगे खेल महोत्सव, ,,सांसद श्री पाटिल,,
खंडवा। खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है वही खेल के माध्यम से बुद्धि का विकास भी होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश के खिलाड़ी खेलों में मेडल प्राप्त करें एवं खेल गतिविधियों को बढ़ाने के उपदेश को लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर खिलाड़ियों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा सांसद के ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी जितेंद्र सुराणा के साथ ही विधानसभा प्रभारीयो के सानिध्य में पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराकर इस खेल महोत्सव में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया, और विजेता खिलाड़ियों ने पुरस्कार प्राप्त किये। सांसद सांसद खेल महोत्सव खंडवा संसदीय क्षेत्र के समापन कार्यक्रम में 600 से अधिक खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए गए। जिला मुख्यालय खंडवा किशोर सभागृह में शानदार समापन आयोजन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , कलेक्टर ऋषव गुप्ता , विधायक कंचन तंनवे छाया मोरे , महापौर अमृता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर , खेल महोत्सव समन्वयक जितेंद्र सुराणा , खेल प्रभारी दिनेश पालीवाल,हरीश कोटवाले , सुभाष कोठारी , सेवादास पटेल , अरुण सिंह मुन्ना , हितेंद्र सिंह सोलंकी , प्रवक्ता सुनील जैन, मुकेश तंनवे , ममता बोरसे , परमजीत सिंह नारंग की उपस्थिति में गरिमामय आयोजन हुआ प्रवक्ता सुनील जी ने बताया कि 1000 से अधिक खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किशोर कुमार सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन की भी व्यवस्था की गई । बड़वाह की वॉलीबॉल विजेता तीनों टीमों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है, लगभग 2 लाख खिलाड़ियों ने पूरे खेल महोत्सव में अपना पंजीयन कराया और अपनी कला का प्रदर्शन किया इस प्रकार के खेल महोत्सव आगे भी होते रहेंगे इस महोत्सव में स्कूली छात्र छात्राओं युवाओं बालिका और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं इस महोत्सव में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की । विधायक कंचन तंनवे ने कहा कि आंगनबाड़ियों में आयोजित किया गया खेल महोत्सव एक नवाचार है। उन्होंने क्षेत्र में कबड्डी खेल को बड़े स्तर पर ले जाने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक छाया मोरे ने कहा कि
खंडवा संसदीय क्षेत्र में यह आयोजन ऊंचाइयों पर रहा। आयोजन समिति बधाई की पात्र है । महापौर अमृता यादव ने भी विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। खेल महोत्सव के बारे में बताते हुए लोकसभा समन्वयक जितेंद्र सुराना ने बताया कि सुदूर बस्ती तक आयोजन हुए खेल महोत्सव में कम्युनिटी को जोड़ने का प्रयास किया । मीडिया , भाजपा कार्यकर्ताओं , खिलाड़ियों , महिला वर्ग एवं शासकीय अमले ने मिलकर खेलों के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति की गई । उपस्थित जन समुदाय ने वंदे मातरम का गान किया । खिलाड़ियों की चलीत झांकी भी सजाई गई । खेल महोत्सव की डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत कर दिखाई गई। संचालन संदीप जोशी सागर अरतानी , यशदीप चौरे ने किया, आभार तपन डोंगरे चंद्रेश पचौरी ने व्यक्त किया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में क्रिकेट , कुश्ती , केरम , कबड्डी , खो-खो , शतरंज , वॉलीबॉल , फुटबॉल , बैडमिंटन और एथलेटिक्स , नींबू रेस , चेयर रेस , रस्सा कशी , टेबल टेनिस , गोला फेक में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । 29 अगस्त से 25 दिसंबर तक चले इस आयोजन में संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा बड़वाह , भीकनगांव , खंडवा , मान्धाता , पंधाना , बुरहानपुर , नेपानगर , बागली के विभिन्न खेल मैदाने पर खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाएं । स्थानीय से लेकर प्रदेश स्तर तक के खिलाड़ियों ने खेलों में हिस्सा लिया । विधानसभा प्रभारी आदित्य प्रजापति , सुनील वाघे , श्याम माहेश्वरी , नकुल कापसे , जितेंद्र मंडलोई , दिनेश पालीवाल , विजय सिंह तोमर , टिकेंद्र प्रताप सिंह , रवि एरन ने आयोजनों में समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। खेल महोत्सव के आयोजनों में वंदे मातरम , सरदार वल्लभभाई पटेल , भगवान बिरसा मुंडा , भारत माता और खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के जयघोष को भी सराहा गया। लोकसभा क्षेत्र मैं 450 से अधिक स्थान पर भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सहभागिता के प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा भेंट किए गए।











