ताज़ा ख़बरें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर आज गांधी भवन में किया जाएगा झंडा वंदन

खास खबर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस पर आज गांधी भवन में किया जाएगा झंडा वंदन
खण्डवा/
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर आज 28 दिसम्बर रविवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन खंडवा में प्रातः 11 बजे पार्टी के संघर्ष,सेवा व सम्पर्ण के अवसर पर झंडा वंदन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर “हमारी गौरवशाली विरासत”कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि देश की आज़ादी, संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की गौरवशाली विरासत है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने जिले के सभी पार्टी नेताओं, पूर्व पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं ,अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व नगर निगम खण्डवा के सभी पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों,प्रत्याशियों को सादर आमंत्रित किया हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!