ताज़ा ख़बरें

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की सिरमौर है, ,प्रदेशअध्यक्ष पवन पाटीदार,

खास खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है, कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्व की सिरमौर है, ,प्रदेशअध्यक्ष पवन पाटीदार,

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार का जिले में हुआ जोरदार स्वागत अभिनंदन।

खंडवा।। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार अपने प्रथम प्रवास पर मंगलवार खंडवा पहुंचे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय खंडवा में पार्टी कार्यालय पर पार्टी के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जमीन से जुड़े और पार्टी संगठन में वर्षों से कार्य कर रहे पवन पाटीदार को पिछड़ा मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश के अपने जिलों के प्रवास पर श्री पाटीदार ने सर्वप्रथम ओंकारेश्वर भोले बाबा के दर्शन कर अपने प्रवास का शुभारंभ किया ओंकारेश्वर से खंडवा के बीच जगह-जगह पर श्री पाटीदार का स्वागत अभिनंदन किया गया,खंडवा में दादाजी धाम के दर्शन करने के पश्चात में जिला कार्यालय पहुंचे जहां पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत भाषण जिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रवास पर खंडवा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार ने कहा कि देश ही नहीं विश्व में जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में शामिल है।भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है भाजपा का संगठन जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बड़े-बड़े पदों पर बैठा देता है जिसका उदाहरण में स्वयं हूं मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनुंगा। पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया है आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत हम इस मोर्चे को लगातार सक्रिय कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। श्री पाटीदार ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है हम झूठे वादे नहीं करते इसी के कारण आज केंद्र के साथ प्रदेश के कई प्रांतो में हमारी सरकार विकास के साथ सेवा कार्य कर रही है, हमें गर्व है कि पूरे देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री मोदी जी कर रहे हैं और प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं। एक और जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी जी 2047 में देश को पूर्णत विकसित करने की ओर अग्रसर है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव ने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है और प्रदेश को विकसित करने में अपना योगदान दे रहे हैं, श्री पाटीदार ने कहा कि इन दोनों एस आई आर का कार्य चल रहा है सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ इस कार्य में सहयोग प्रदान करें। हमारी पार्टी सभी वर्ग जातियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है पिछड़ा वर्ग को भी पार्टी लगातार महत्व दे रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार अपने प्रातः मां नर्मदा ओंकारेश्वर ममलेश्वर भोले बाबा के दर्शन किए ओंकारेश्वर से ग्राम कोठी ,थापना,मोरटक्का,धनगांव,देशगांव,छैगांव माखन, दोन्दवाडा, छैगांवदेवी से दादाजी धूनीवाले जी के दर्शन पूजन कर गौशाला, शनिमंदिर, जयअम्बे चौक, नगर निगम , घण्टाघर, केवलराम, बस स्टैंड ,इंद्रा चौक , होते हुए श्री पाटीदार जिला कार्यालय पहुंचे गांव गांव और शहर में भी श्री पाटीदार का पुष्प वर्षा कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया पार्टी कार्यालय कार्यक्रम के पश्चात श्री पाटीदार ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं बुरहानपुर की ओर रवाना हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन तंवे नारायण पटेल छाया मौरे ने भी संबोधित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर श्री पाटीदार का स्वागत किया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार के साथ ही प्रदेश के मंत्री धीरज पाटीदार एवं प्रदेश पदाधिकारीयों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, पिछड़ा मोर्चे के जिले के अध्यक्ष गोपाल सोनी, विधायक कंचन तनवे, नारायण पटेल, छाया मौरे , महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े , पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, संतोष राठौड़, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, भारत पटेल मंसाराम गुर्जर, नवीन वर्मा , नीरज कुशवाहा , यशदीप चौरे, इंदु दुबे, ममता बोरसे, एवं सभी मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!