ताज़ा ख़बरें

महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों के लिए 03 दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर बस्तर संभागीय बैठक 14 को दंतेवाड़ा में

प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के लिए मोदी की गारंटी के तहत केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा वर्ष 2019 से बकाया महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि को जीपीएफ खाते में समायोजित करने सहित 11 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार से लगातार पत्राचार व 26 अगस्त 2025 को एक दिवसीय आंदोलन के बाद भी सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के कारण बाध्य होकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 03 दिन सरकारी कामकाज ठप्प करने का निर्णय लेते हुए तीसरे चरण के आंदोलन के तहत दिनांक 29, 30, 31 दिसंबर 2025 को 03 दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव तथा प्रांतीय प्रचार मंत्री टार्जन गुप्ता ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि सरकारी कर्मियों की मांगों की लगातार उपेक्षा से त्रस्त होकर तीन दिन की हड़ताल करने के निर्णय के फल स्वरुप हड़ताल की तैयारी को लेकर लगातार बैठकर की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे बस्तर संभागीय बैठक दंतेवाड़ा में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न होगी। जिसमें बस्तर संभाग के समस्त सातों जिले क्रमशः बस्तर, कोंडागांव ,कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा ,दंतेवाड़ा तथा समस्त विकासखंडों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहकर बस्तर संभाग में मोदी की गारंटी लागू करने के वादों के लिए तीन दिवसीय हड़ताल शासकीय कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, वाहन आदि को ठप्प करने की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!