ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर
—
खण्डवा//ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर व मल्चर, बेलर, हे रेक व स्ट्रॉ रेक एवं स्लेशर यंत्रों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर तक है। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि किसानों को अपने आवेदन के साथ स्वयं के बैंक खाते से राशि का डिमांड ड्राफ्ट सम्बंधित जिले के “सहायक कृषि यंत्री” के नाम से बनवाकर संलग्न करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। कृषि यंत्र हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर के लिए 4500-4500 रूपये के डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र श्रेडर व मल्चर के लिए 5500 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र बेलर के लिए 15000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र हे रेक व स्ट्रॉ रेक के लिए 5000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र स्लेशर के लिए 2000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।
2,552 1 minute read










