“युवा संगम” रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला सम्पन्न
—
खण्डवा//जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार गुरूवार को शासकीय आईटीआई खण्डवा में “युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले” का आयोजन किया गया। मेले में 4 कंपनियों ने शामिल होकर 175 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि इस मेले में कुल 270 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। इसके साथ ही रोजगार मेेले में स्वास्थ्य विभाग के दल ने 170 युवक व युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
2,534 Less than a minute










