जीपीएफ के गुमशुदा कटौत्रों के निराकरण हेतु 16 को खण्डवा में शिविर
—
खण्डवा//महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर द्वारा शासकीय सेवकों के जीपीएफ गुमशुदा कटौत्रे, निष्क्रिय जीपीएफ खाते, पार्ट वांट व फुल वांट एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिये इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में शिविर आयोजित किये जाएंगे। इसी क्रम में आगामी 16 दिसम्बर को खण्डवा के जिला कोषालय में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रत्येक आहरण एव संवितरण अधिकारी के प्रतिनिधि को भी आवश्यक रुप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। शिविर में शासकीय सेवकों के गुमशुदा कटौत्रे, निष्क्रिय खातों, पार्ट वांट व फुल वांट एवं अप्रविष्ट मदों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जायेगा।
शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिये जिला कोषालय अधिकारी खण्डवा से संपर्क किया जा सकता है। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से अपील की गई है कि जीपीएफ के प्रकरणों का परीक्षण कर समस्त संबंधित दस्तावेज जैसे सामान्य भविष्य निधि कटौत्रा पत्रक, वेतन देयक, चालान की प्रति, कैशबुक, बिल रजिस्टर आदि की प्रमाणित प्रति सहित शिविर में उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण करवायें। शिविर में जीपीएफ के अंतिम भुगतान प्रकरणों में बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बंध में मार्गदर्शन भी दिया जायेगा।










