
दादाजी की बरसी पर खेड़ी घाट दादाजी दरबार में चल रहा है आठ दिवसीय समाधि उत्सव।

खंडवा। बड़े दादा जी की वरसी पर्व को लेकर दादाजी धुनीवाले दरबार खेड़ीघाट बड़वाह् मे आठ दिन का समाधि उत्सव हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया है। श्री दादाजी धुनीवाले की चरण पादुका इस स्थान पर है यहाँ प्रत्येक दिन अभिषेक पूजन आदि के साथ समाधि उत्सव के आठ दिन पूर्व से 18 पुराण में से एक पुराण भक्तों को श्रवण करने का अवसर सृजित होता है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दादाजी की वरसी पर इस वर्ष भविष्य पुराण महामंडेलश्वर् पूज्य श्री दिन बंधु दास द्वारा व्यास पीठ से सुनाया गया और प्रत्येक दिन शाम को अनेक संतो का सानिध्य दर्शन और उपदेश सुनने का अवसर प्राप्त हुआ l दरबार में पधारे प्रमुख संतो मे महा महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी महाराज श्रद्धा राष्ट्रीय संत श्रद्धा विवेक गुरुजी,महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी, ओंकारेश्वर शतदर्शन संत मंडल के अध्यक्ष मंगलदास त्यागी जी महाराज रहे जिन्होंने अपनी वाणी से भक्तों को जीवन में दादाजी धुनीवाले को और उनकी परंपरा को उतारने के लिए मार्ग दर्शन प्रदान किए. मंगलवार को भविष्य पुराण कथा का विश्राम हो गया और श्री दादाजी महाराज का 95 समाधि उत्सव अगहन सुदी तेरस मनाने हेतु 24 घंटे का अखंड दादा नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। बुधवार को आगन सुदी तेरस प्रातः 11:00 बजे 101 विप्र गण श्री दादाजी महाराज की चरण पादुका पर महा रुद्राभिषेक करेंगे एवं सभी भक्तजन गुरु महाराज श्री छोटे सरकार जी महाराज का पावन सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे शाम को महा आरती की जायेगी।











