भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद एवं संपर्क हेतु सोमवार से शुरू हुई मंत्रियों की नियमित बेठक।
सोमवार से शुक्रवार प्रतिदिन दो मंत्री रहेंगे उपलब्ध।
-मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार एवं संगठन में किए जा रहे नवाचार।
खंडवा।। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता और नवाचारों का नया अध्याय शुरू हो गया है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय मजबूत करने हेतु 01 दिसंबर, सोमवार से भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की नियमित उपलब्धता की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था के अंतर्गत सोमवार से शुक्रवार दोपहर 01 से 03 बजे तक प्रतिदिन मध्यप्रदेश शासन के दो मंत्री प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित एवं कार्यकर्ता-केंद्रित संगठन है। प्रदेश के कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की उपलब्धता से संगठन और शासन के बीच समन्वय और मजबूत होगा तथा समस्याओं का समाधान त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। यह व्यवस्था कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं के सुगम समाधान के लिए है।
*प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे मंत्रिगण*
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवाचार को लेकर सोमवार 1 दिसंबर को प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 2 दिसंबर मंगलवार को प्रदेश शासन के मंत्री राकेश सिंह एवं दिलीप अहिरवार ने संवाद किया, 3 दिसंबर बुधवार को प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग एवं लखन पटेल, 4 दिसंबर गुरूवार को प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं श्रीमती प्रतिमा बागरी, 5 दिसंबर शुक्रवार को प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह एवं नरेन्द्र शिवाजी पटेल कार्यकर्ताओं से संवाद एवं समन्वय करेगें।











