
पूरे संसदीय क्षेत्र में चल रहा है सांसद खेल महोत्सव,उत्साह से खिलाड़ी ले रहे हैं भाग।
क्रिकेट मैच में गुरुवार को सोफिया कान्वेंट स्कूल और रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय ने जीत दर्ज की।
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को खेल से जोड़ने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उपदेश को लेकर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन प्रारंभ किया है पूरे देश में पंचायत, ब्लॉक, तहसील, विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र में भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मार्गदर्शन में ग्रामीण, नगर एवं शहरों में सांसद खेल महोत्सव के 10 खेलों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है, और पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर अपनी खेल विद्या को प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव में संकुल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय और शासकीय हाई स्कूल बमनगांव के बीच प्रथम मैच मैच मे श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मेंच जीत लिया। जुनियर वर्ग में द्वितीय मैच शासकीय मोतीलाल नेहरू स्कूल और सोफिया कान्वेंट स्कूल खंडवा के बीच खेला गया,इस मैच में सोफिया कान्वेंट स्कूल ने जीत दर्ज की। आयोजित क्रिकेट मैच में सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी दिनेश पालीवाल, हरीश कोटवाले, सागर आरतानी प्रदीप यादव चंद्रेश पचौरी, दीपसिंह झाला, के साथ ही स्कूल के प्राचार्य और खिलाड़ी शिक्षक उपस्थित थे।











