ताज़ा ख़बरें

एस.आई.आर. में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

खास खबर

एस.आई.आर. में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित

खण्डवा/इन दिनों भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य लगातार जारी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों, उनके सहायकों और सुपरवाईजर्स को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश सावले, एसडीएम खण्डवा श्री ऋषि कुमार सिंघई तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री प्रफुल्ल शुक्ला भी मौजूद थे। एसडीएम खण्डवा श्री ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि मतदान केंद्र क्रमांक 28 खुटफल ने सर्वप्रथम अपना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया है एवं दूसरे स्थान पर मतदान केंद्र 21 भैसावा भाग -1 ने अपना कार्य भी पूर्ण कर लिया है। दोनों केंद्रो की पूरी टीम को अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें मतदान केंद्र क्रमांक 28 खुटफल की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा पटेल और उनके सहयोगी प्राथमिक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद एवं रोजगार सहायक शिव लाल प्रजापति तथा भैसावा भाग क्रमांक 1 की बीएलओ शालू रावत और उनके सहयोगी प्राथमिक शिक्षक राबिया बानो, इडा डोडवे और संजय रायकवार एवं फूंदालाल पवार के साथ सेक्टर सुपरवाइजर कृषि विस्तार अधिकारी श्री विक्रम सिंह मंडलोई सभी को सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!