विधानसभा क्षेत्र 182 बड़वाह में अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी का निरीक्षण
खरगोन, 17 नवंबर, 2025
खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
विधानसभा क्षेत्र 182- बड़वाह में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार आगस्या द्वारा गणना पत्रक के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान ईआरओ श्री सत्यनारायण दर्रो भी उपस्थित थे। विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर को समयबद्ध रूप से गणना चरण के कार्य पूरे करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।