
*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।*
खंडवा:- मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम अंतर्गत विकासखंड खंडवा में समाजकार्य के विद्यार्थियों के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 जन्मजयंती उत्सव संगोष्ठी कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वय श्री राजकुमार मालाकार जी के मार्गदर्शन में
आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा एक आदिवासी नेता,जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। अल्पायु में ही उन्होंने समाज में संग्रह किया।इस जन्म जयंती उत्सव कार्यक्रम में पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व समाज द्वारा धरती आबा के जीवन पर आदिवासी धर्म संस्कृति आदि के विषय जानकारी प्रदान की गई उनके जीवन में घटित घटनाओं के बारे में जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। कार्यक्रम में मैटर्स आशीष पटेल,राहुल राठवे, दिलावर सोनरिश, मयंक राठोर,नवांकुर संस्था से नारायण फरकले, महेंद्र ताड़ेंगे आदि ने अपने विचार रखे।











