
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पंधाना में उत्सव, गांधी चौक पर विजय जश्न में उमड़े कार्यकर्ता
पंधाना। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और शानदार जीत का जश्न पंधाना में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विजय उत्साह कार्यक्रम बस स्टैंड चौक पर अंबेडकर प्रतिमा के पास आयोजित किया गया, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराकर खुशी का इजहार किया। ढोल–ताशा की ताल पर कार्यकर्ताओं ने थिरककर जीत का जश्न मनाया और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल छा गया। समाजसेवी वह प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक छाया मोरे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने इस जीत को देश की राजनीतिक स्थिरता और सकारात्मक नेतृत्व का प्रतीक बताया। बिहार की यह जीत सुशासन, विकास और जनता के विश्वास की विजय है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस मौके पर विधायक छाया मोरै के साथ ही जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, पंधाना मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद फकीर चंद कुशवाहा, श्याम गंगराड़े, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, पार्षद मुकेश जयसवाल, सुनील जैन, पार्षद जगदीश, शैलेश राठौर, राजेश राठौर, रघुनाथ महाजन, मुबारिक खान और यश मालवीय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।









