
*बाल दिवस पर स्वच्छता की पाठशाला*
*नगर निगम सभागृह में ’स्वच्छ खंडवा’ विषय पर विशेष चर्चा*
खण्डवा//बाल दिवस के अवसर पर
नगर निगम सभागृह में आयुक्त महोदय द्वारा स्वच्छता की पाठशाला के अंतर्गत ‘स्वच्छ खंडवा’ पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों, कचरा पृथक्करण, घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्ति प्रयासों तथा नगर निगम द्वारा संचालित सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग पर संवाद हुआ। अधिकारियों ने कहा कि शहर की स्वच्छता में नागरिकों की साझेदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयास ही खंडवा को स्वच्छ एवं आदर्श शहर बनाएंगे।
*जवाहर गंज महिला मंडल द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम में स्वच्छता संवाद*
जवाहर गंज महिला मंडल ने जवाहर पार्क बड़ा बम में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया। इस सत्र में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं—जैसे कचरा वाहन को ही कचरा देना, कचरा फैलाने से रोकथाम, घर-परिसर की नियमित सफाई और बच्चों में स्वच्छ आदतें विकसित करने—पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवारों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूक व्यवहार विकसित करना रहा।
*गुरु गोविंद सिंह पार्क में रैंबो किड्स स्कूल के बच्चों के साथ स्वच्छता गतिविधियाँ*
रैंबो किड्स स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों के साथ गुरु गोविंद सिंह पार्क में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों, संवाद और प्रदर्शन के माध्यम से स्वच्छता का महत्व समझाया गया। अंत में सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें स्वच्छ खंडवा बनाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी प्रेरित करने के संकल्प शामिल थे।









