ताज़ा ख़बरें

बिहार में भाजपा समर्थित एनडीए सरकार की बड़ी जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न।

खास खबर

बिहार में भाजपा समर्थित एनडीए सरकार की बड़ी जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न।

भाजपा ने केवल पेट्रोल पंप पर जश्न मनाते हुए ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए खिलाई मिठाई।

खंडवा। बिहार का यह चुनाव विकास और जंगल राज का चुनाव था बिहार की जनता ने जंगल राज को खत्म करते हुए विकास को महत्व देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए एनडीए की सरकार बनाई है। बिहार के चुनाव की यह जीत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है प्रधानमंत्री के विकास कार्यों एवं जनहित कारी योजनाओं की जीत हें, यह बात खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बिहार में एनडीए की सरकार की जीत पर केवल पेट्रोल पंप चौराहे पर आयोजित जीत के जश्न के अवसर पर कही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश की नजर बिहार चुनाव पर थी। भाजपा संगठन को पूर्ण बहुमत का तो आवाज था लेकिन इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को सर्वमान्य नेता मानते हुए देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार की जनता ने मत दिया। इस अवसर पर बिहार के चुनाव में भाग लेने वाले पूर्व महामंत्री राजेश तिवारी ने इस जीत पर बिहार की जनता एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, जिनकी मेहनत से फिर इस बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश संगठन ने हमें भी बिहार के चुनाव में दायित्व सोंपा था उस विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से हमारा प्रत्याशी जीता है, भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने बिहार में जाकर मेहनत की उसका परिणाम रहा की बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए पर विश्वास करते हुए जीत दिलाई। पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल एवं महामंत्री धर्मेंद्र बजाज ने भी बिहार की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामना दी, जिनकी मेहनत से प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनी हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बिहार में एनडीए की जीत पर पार्टी संगठन द्वारा केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर जश्न मना कर ढोल ढमाको के साथ आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खीलाकर शुभकामना दी। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे, पार्टी के महामंत्री धर्मेंद्र बजाज

पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पुरुषोत्तम शर्मा राजेश तिवारी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, गन्नू गुरुबाणी, मोहन गंगराड़े अनूप पटेल, सुधांशु जैन, प्रियांशु चौरे गोपाल सोनी,दिनेश पटेल ,प्रशांत मिश्रा, आशीष राजपूत, भारत पटेल, तपन डोंगरे, मंगलेश तोमर, श्रृंगी उपाध्याय,अनुराग दुबे, विक्की बावरे, राजा शर्मा, टिंकू राठौर निलेश निदाने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!